मुंबई, मार्च 19 -- साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डी विलियर्स का मानना है कि 'जुझारू खिलाड़ियों की टीम' विराट कोहली पर से दबाव कम करेगी जिससे मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को आईपीएल 2026 में लंबा सफर तय करने के लिए जरूरी ताकत मिलेगी। कोहली आरसीबी के एक अहम खिलाड़ी हैं और वे उस खिताब को बरकरार रखने की कोशिश करेंगे जिसे उन्होंने 18 साल के लंबे इंतजार के बाद पिछले सत्र में जीता था। आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज डिविलियर्स ने जियोस्टार से कहा, ''विराट यह महसूस कर सकते हैं, उन्हें यह अहसास हो सकता है कि अब सारा बोझ उठाने वाले अकेले वही नहीं हैं। '' यह भी पढ़ें- IPL में कप्तानी करने के लिए कितना तैयार ईशान किशन? ये आंकड़े कर देंगे हैरान उन्होंने आगे कहा, ''उनके आस-पास जुझारू खिलाड़ियों की एक टीम है जो सभी ट्रॉफी जीतने के लिए तैय...