नई दिल्ली, मई 30 -- आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सीनियर गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शानदार फार्म में चल रहे हैं। उन्होंने इस सीजन अब तक 26 विकेट ले लिए हैं और पर्पल कैप की रेस में दूसरे स्थान पर हैं। भुवनेश्वर कुमार ने साल 2025 में आरसीबी जॉइन की थी और यहां आते ही जैसे उनकी किस्मत पूरी तरह से चमक गई है। हम ऐसा आंकड़ों के आधार पर कह रहे हैं, क्योंकि पिछले 4 सालों में भुवनेश्वर कुमार को सनराइजर्स हैदराबाद में रहते हुए जितनी सफलताएं मिली थीं, लगभग उतनी ही सफलताएं अब आरसीबी में रहते हुए उन्होंने सिर्फ दो सालों में हासिल कर ली हैं। अब तो पर्पल कैप जीतने की भी कगार पर खड़े हुए हैं। पिछले चार सालों में एसआरएच में रहते हुए वे पर्पल कैप जीतने का सपना नहीं देख सके, लेकिन आरसीबी में आते ही ऐसा कर दिखाया। यह भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के 96 र...