नई दिल्ली, मई 31 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को आईपीएल 2026 फाइनल में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। बेंगलुरु की टीम 17 साल तक ट्रॉफी का इंतजार करने के बाद लगातार दूसरी बार चैंपियन बन गई है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के गेंदबाजों ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट पर 155 रन ही बनाने दिए। फिर टीम ने कोहली की बदौलत यह लक्ष्य 18 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन बनाकर हासिल कर लिया। मैच खत्म होने के बाद कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आईपीएल फाइनल के वेन्यू को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर फाइनल बेंगलुरु में खेला जाता तो आरसीबी के फैंस के लिए यह एक बहुत बड़ा और शानदार पल होता। कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आईपीएल वेन्यू में हुए बदलाव को ल...