बेंगलुरू, अप्रैल 6 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने टिम डेविड (नाबाद 70), देवदत्त पडीक्कल (50 रन) के अर्धशतकों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के टी20 मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को 43 रन से शिकस्त दी।भुवनेश्वर कुमार ने रचा इतिहास यह सीएसके की लगातार तीसरी हार है जिसके कप्तान रूतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर आरसीबी को बल्लेबाजी का न्योता दिया। आरसीबी ने डेविड और पडीक्कल के अलावा कप्तान रजत पाटीदार की नाबाद 48 रन और फिल सॉल्ट की 46 रन की पारी से तीन विकेट पर 250 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। पडिक्कल (29 गेंद, पांच चौके, दो छक्के) और डेविड (25 गेंद, तीन चौके, आठ छक्के) ने धमाकेदार हिटिंग का प्रदर्शन करते हुए सीएसके के बेबस गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। कप्तान पाटीदार की 19 गेंद की प...