नई दिल्ली, अप्रैल 12 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को मुंबई इंडियंस को हाईस्कोरिंग मुकाबले में 18 रनों से हराया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वानखेड़े स्टेडियम में फिल सॉल्ट, विराट कोहली और रजत पाटीदार की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 240 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई को रोहित शर्मा और रिकल्टन ने दमदार शुरुआत दिलाई लेकिन रोहित के रिटायर्ड हर्ट होने के बाद मुंबई की पारी लड़खड़ाई और नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। रदरफोर्ड ने आखिरी ओवरों में कुछ बड़े शॉट खेले, जिससे टीम 200 के पार पहुंचने में सफल रही। मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 222 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चार विकेट पर 240 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सॉल्ट और कोहली ने पहले विकेट के लिए 65 गेंद में 120 रन की भाग...