नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शुक्रवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में बदलाव के साथ उतरी हैं। गुजरात टाइटंस ने जेसन होल्डर को डेब्यू कैप सौंपी है और आज वह गुजरात के लिए पहला मैच खेलेंगे। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जैकब बेथल को मौका दिया है, जोकि शुरुआती 6 मैचों में बेंच पर थे। आरसीबी ने चोटिल फिल सॉल्ट की जगह जैकब बेथेल को अंतिम एकादश में शामिल किया। गुजरात टाइटन्स ने अंतिम एकादश में जेसन होल्डर और मानव सुथार को शामिल किया।जैकब बेथल को मिली एंट्री रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद पाटीदार ने कहा मुझे ऐसा लगता है कि यह पहले गेंदबाजी करने वाली पिच होगी। और जैसा कि आ...