नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के गेंदबाजों ने बुधवार को आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार बॉलिंग की। आरसीबी ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में एलएसजी को 146 रनों पर ढेर कर दिया। आरसीबी ने टॉस जीतकर एलएसजी को बैटिंग के लिए उतारा था। लखनऊ टीम ने पूरे ओवर बल्लेबाजी की। आरसीबी ने एलएसजी को ढेर करते ही एक धाकड़ लिस्ट में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को पछाड़ दिया है। दरअसल, आरसीबी ने आईपीएल इतिहास में 21वीं बार विरोधी टीम को 150 से कम के स्कोर पर ऑलआउट किया है। सीएसके ने 20 मर्तबा ऐसा किया। कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने भी 21 बार यह कमाल किया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 150 से कम के स्कोर विरोधी टीम को आउट करने का रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (MI) के नाम दर्ज है। मुंबई ने 29 बार यह कारनामा किया है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.