नई दिल्ली, मार्च 18 -- आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी के बिकने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। यूनाइटेड स्पिरिट्स की सब्सिडियरी डियाजिओ के स्वामित्व वाली इस फ्रेंचाइजी को खरीदने की होड़ में कम से कम 5 पक्ष शामिल थे लेकिन अब रेस में सिर्फ दो ही पार्टियां बच गई हैं। डियाजियो ने आरसीबी की वैल्यू 2 अरब डॉलर यानी करीब 18488 करोड़ रुपये रखी है। इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक RCB को खरीदने की रेस में अब जो दो पार्टियां बची हैं, वो हैं स्वीडन की इक्विटी फर्म EQT और अलग-अलग ग्रुपों की एक कंसोर्टियम। इस बीच आईपीएल की एक और फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स ने भी अपनी बिक्री की प्रक्रिया शुरू कर दी है। डियाजियो ने पिछले साल फ्रेंचाइजी को बेचने का फैसला किया था। संयोग से पिछले साल ही आरसीबी ने पहली बार आईपीएल ...