नई दिल्ली, जून 1 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 की ट्रॉफी जीतकर सफलतापूर्वक अपने खिताब का बचाव कर लिया है। आरसीबी 2025 की डिफेंडिंग चैंपियन थी, उन्होंने 17 साल का सूखा खत्म कर पिछले साल अपना पहला खिताब जीता था। अब 2026 की ट्रॉफी जीतकर उन्होंने बैक टू बैक दो ट्रॉफी अब अपने नाम कर ली है। आरसीबी की इस शानदार जीत पर विराट कोहली का पोस्ट वायरल हो रहा है। कोहली ने अपने पोस्ट में लिखा कि हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था- क्या हम बैक टू बैक जा सकते हैं? और जवाब अब पूरी दुनिया के सामने है। यह भी पढ़ें- IPL इतिहास का सबसे बड़ा इंजरी रिप्लेसमेंट, जिसने बदल दी RCB की तकदीर विराट कोहली ने X पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था- क्या हम बैक टू बैक जा सकते हैं? हम फिर से यहां है।' यह भी पढ़ें- IPL 2...