नई दिल्ली, मार्च 3 -- आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के हाथ गुड न्यूज लगी है। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिकेट की वापसी हो गई है। आरसीबी आगामी सीजन में सात में से 5 घरेलू मैच चिन्नास्वामी में खेलेगी। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की। चिन्नास्वामी में भगदड़ की घटना के बाद पहली बार मैच खेले जाएंगे। इससे इन अटकलों पर भी विराम लग गया कि आरसीबी को अपने घरेलू मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम पर खेलने का मौका मिलेगा या नहीं। वहीं, आरसीबी के दो मैचों का आयोजन रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा। रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी ने पिछले साल पंजाब किंग्स को 6 रनों से हराकर खिताबी सूखा समाप्त किया था।'महीनों की कड़ी मेहनत के संभव हुआ' बता दें कि कर्नाटक सरकार ने पिछले महीने चिन्...