नई दिल्ली, मार्च 27 -- आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम साढ़े 7 बजे खेला जाएगा। आरसीबी की नजरें इस सीजन अपने खिताब को बचाने पर होगी। हालांकि इस सीजन उन्हें कड़ी परीक्षा पार करनी होगी। खिलाड़ियों की चोट ने आरसीबी को पहले ही परेशान कर रखा है, वहीं सीजन के ओपनिंग मुकाबले में उन्हें 3 कड़े सवालों के जवाब देने होंगे। अगर आरसीबी इनके सही जवाब ढूंढने में कामयाब रहती है तो वह इस सीजन भी सफलता हासिल कर सकती है। यह भी पढ़ें- तो वह रिटायर हो जाते; धोनी को बतौर इंपैक्ट प्लेयर खिलाने पर भड़के अश्विन यह तीन सवाल पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूद एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने बताए हैं, साथ ही उन्होंने इन सवालों के जवाब भी दि...