RCB के बल्लेबाजों ने क्यों चुना हार वाला रास्ता? हेड कोच ने बताई अंदर की बात
नई दिल्ली, मई 23 -- रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु यानी आरसीबी के हेड कोच एंडी फ्लावर ने इस बात को स्वीकार किया है कि सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टीम की जीत की मंशा नहीं थी, बल्कि टॉप 2 का स्पॉट पक्का करने का प्लान था। जीत से भी उन्हें क्वालीफायर 1 का टिकट मिलता और एक निर्धारित रनों तक पहुंचने पर भी उनका टॉप 2 का टिकट पक्का था। ऐसे में आरसीबी ने उस खास रनों के बारे में सोचा। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 55 रनों से आरसीबी को हार मिली, लेकिन नेट रन रेट अच्छा था। इसलिए आरसीबी को टॉप 2 का टिकट मिला, जबकि एसआरएच अब एलिमिनेटर में खेलेगी। एंडी फ्लावर ने कहा कि पहली इनिंग के बाद कैंप में शुरुआती बातचीत 255 रन के टारगेट का पीछा करने की थी, लेकिन उन्होंने दूसरे हालात पर भी बात की थी। फ्लावर ने पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हम 255 रन का पीछा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.