नई दिल्ली, मई 11 -- आरसीबी के स्टार ऑलराउडर टिम डेविड को बीसीसीआई ने अश्लील या आपत्तिजनक इशारा करने का आरोपी पाया है और उन पर भारी जुर्माना भी ठोक दिया है। डेविड ने यह इशारा 10 मई को रायपुर में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान किया था। उन्होंने मैच के दौरान दोनों फिंगर दिखाया था जिसे अश्लील या आपत्तिजनक इशारे की श्रेणी में पाया गया और दंडित किया गया। उनको दो डिमेरिट पॉइंट्स भी दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- LIVE: दिल्ली कैपिटल्स की खराब शुरुआत, सस्ते में ही खो दिए 3 बेशकीमती विकेटटिम डेविड पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगा 11 मई, 2026 को आईपीएल द्वारा जारी मीडिया एडवाइजरी के अनुसार, टिम डेविड को मैच नंबर 54 जोकि मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच खेला गया था में अश्लील या आपत्तिजनक इशारे करने का दोषी पाया गया और बी...