नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- रजत पाटीदार की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 9 विकेट से रौंदा। आरसीबी ने डीसी को 16.3 ओवर में 75 रनों पर समेटने के बाद 6.3 ओवर में विजयी परचम फहराया। आरसीबी ने 81 गेंद बाकी रहते मैच अपने नाम किया। यह आईपीएल इतिहास में शेष गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। ओवरऑल रिकॉर्ड मुंबई इंडियंस (87 गेंद शेष बनाम केकेआर, 2008) के नाम रिकॉर्ड दर्ज है। आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान रजत दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में पिच से हैरान नजर आए। शुरुआत में गेंदबाजों को अच्छी मूवमेंट मिली, जिसने डीसी की हालत खस्ता कर दी। डीसी ने पावरप्ले में 6 विकेट गंवाकर सिर्फ 13 रन बटोरे। यह आईपीएल में लोएस्टर पावरप्ले स्कोर है। आरसीबी का भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को लेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.