बेंगलुरु, मार्च 29 -- कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) पिछले साल आईपीएल में मिली जीत को पीछे छोड़ चुकी है और अब फोकस इस साल फिर खिताब जीतने के लिए बेहतरीन प्रदर्शन पर है। आरसीबी ने बेंंगलुरु में 2026 सीजन के पहले मैच में शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएत) को छह विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की। पाटीदार ने हालांकि कहा कि वह टीम के अभियान को खिताब बचाने की मुहिम नहीं मानते।'हम IPL 2026 में इस इरादे से खेल रहे हैं' उन्होंने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ''हम इस मानसिकता के साथ नहीं खेल रहे हैं कि कुछ बचाना है। हमने 2025 में जो किया, वह बीती बात है। हम इस बार फिर खिताब जीतने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के इरादे से खेल रहे हैं।'' आरसीबी की जीत में विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल और जैकब डफी का अहम योगदान रहा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.