नई दिल्ली, अप्रैल 5 -- RCB vs CSK Head-to-Head: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच रविवार को हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों की शाम साढ़े सात बजे से बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टक्कर होगी। डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी पर्याप्त आराम के बाद मौजूदा सीजन में दूसरा मैच खेलने उतरेगी। आरसीबी ने अपने पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) को 6 विकेट से धूल चटाई। सीएसके तीसरा मैच खेलेगी और जीत का खाता खोलने की फिराक में होगी। पांच बार की चैंपियन चेन्नई को पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने 8 विकेट से रौंदा जबकि दूसरे मैच में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के हाथों 5 विकेट से हार का सामना किया। आज सीएसके की निगाह गेंदबाजी में सुधार करने पर होगी। सीएसके के लिए संजू सैमसन की फॉर्म भी चिंता क...