नई दिल्ली, मार्च 24 -- बोर्ड परीक्षाओं का नाम सुनते ही अक्सर छात्रों के माथे पर पसीना आ जाता है। 'बोर्ड्स हैं, पढ़ाई करो', ये वो जुमला है जो हर घर में गूंजता है और बच्चों पर एक अजीब सा मानसिक दबाव बना देता है। लेकिन कैसा हो अगर आपको यह पता चले कि अब बोर्ड परीक्षा का यह हौव्वा हमेशा के लिए खत्म होने वाला है? जी हां, राजस्थान के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए एक बेहद शानदार और सुकून देने वाली सौगात लेकर आया है। अगर आप या आपके घर में कोई भी राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) का छात्र है, तो यह खबर यकीनन आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। यहां पढ़ें राजस्थान 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स। राजस्थान सरकार और शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत स्कूली शिक्षा के ढांचे में एक ऐसा क्रांतिकारी बदलाव करने की ठान ली है, जो छात्र...