नई दिल्ली, मार्च 19 -- RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 : राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 20 मार्च को घोषित नहीं हो सकेगा। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान बोर्ड 10वीं परिणाम का काम अभी बाकी है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक छुट्टियों और मूल्यांकन प्रक्रिया में देरी के कारण राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है। ऐसे में नतीजे कुछेक दिन टल गए हैं। आपको बता दें कि बोर्ड ने पहले 20 मार्च तक रिजल्ट घोषित करने का दावा किया था। अब यह 23 मार्च या इसके बाद आने के संकेत हैं। बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ के अनुसार उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा हो चुका है और ऑनलाइन अंक भी अपलोड हो चुके हैं, जबकि एडिट का काम बाकी है।मार्च माह में ही रिजल्ट जारी कर इतिहास रचने की तैयारी राजस्थान बोर्ड आरबीएसई 10वीं रिजल्ट मार्च माह में ही...