नई दिल्ली, मार्च 24 -- Rajasthan Board 8th Class Result 2026: राजस्थान के लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए आज का दिन बेहद खास है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, राजस्थान (बीकानेर) ने कक्षा 8वीं का वार्षिक परीक्षा परिणाम आज, 24 मार्च 2026 को दोपहर 1:00 बजे rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर घोषित कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नतीजों की घोषणा की, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट का लिंक लाइव हो गया है। Rajasthan Board 8th Class Result 2026 Direct Link यह भी पढ़ें- RBSE 5th 8th Result 2026 Live: rajshaladarpan.nic.in पर 1 बजे बाद ही आएगा रिजल्ट इस साल राजस्थान बोर्ड 8वीं की परीक्षा में लगभग 12 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल हुए थे। बोर्ड ने इस बार रिकॉर्ड समय में कॉपियों की जांच पूरी कर...