नई दिल्ली, मार्च 24 -- RBSE 10th Result 2026, rajeduboard.rajasthan.gov.in: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की ओर से आज 24 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में उपस्थित छात्र अपना राजस्थान बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपना रिजल्ट लाइव हिन्दुस्तान वेबसाइट www.livehindustan.com पर भी आसानी से चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने परीक्षा रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। RBSE 10th Result 2026 Direct Link इस वर्ष राजस्थान बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत 94.23% रहा है। यह पिछले साल से 1.17 प्रतिशत अधिक है। पिछले साल 93.06 प्रतिशत परिणाम रहा था। लड़कों का 93.63 व लड़कियों का 94.20 प्रतिशत रिजल्ट रहा है।संवीक्षा का विकल्प राजस्थान बोर्...