नई दिल्ली, मार्च 24 -- Rajasthan 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 10वीं की परीक्षाओं का दौर अब खत्म हो चुका है क्योंकि बोर्ड की तरफ से आज रिजल्ट जारी किया जाएगा। जिंदगी के इस अहम पड़ाव पर खड़े 10 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स के दिलों की धड़कनें इन दिनों तेज हो गई हैं। काफी दिनों ऐसे चर्चा काफी आम है थी कि आखिर राजस्थान बोर्ड 10वीं का नतीजा कब आएगा... तो अब वह घड़ी आ गई है। आज 24 मार्च को बोर्ड की तरफ से 10वीं परीक्षा के नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। यहां पढ़ें राजस्थान 10वीं रिजल्ट लाइव अपडेट्स। आइए आपको विस्तार से बताते हैं कि कॉपियों की चेकिंग से लेकर नतीजे आने तक का क्या अपडेट है। 10 लाख से ज्यादा छात्रों ने किया था रजिस्ट्रेशन इस साल राजस्थान बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में एक नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। राज्य भर से क...