RBI Monetary Policy: लोन न तो सस्ता होगा और न ही EMI कम होगी, रेपो रेट लगातार दूसरी बार 5.25% पर स्थिर
नई दिल्ली, जून 5 -- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) आज सुबह 10 बजे मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के फैसले का ऐलान कर दिया है। रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह लगातार दूसरी बार 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा गया है। इसका मतलब यह है कि फिलहाल न तो लोन सस्ता होगा और न ही आपकी EMI कम होगी। होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन की EMI में तत्काल कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं FD की ब्याज दरें भी मौजूदा स्तर पर बनी रह सकती हैं। बता दें तीन दिनों तक चली बैठक के बाद RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा नीतिगत दरों पर फैसला सुना दिया है। अभी इसके बाद दोपहर 12 बजे उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी होगी।पिछली बार क्या हुआ था पिछली मौद्रिक नीति बैठक में RBI ने रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखा था। इसके साथ ही स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) दर 5 फीसदी और मार्जिनल स्टैंडिंग फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.