नई दिल्ली, जुलाई 5 -- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में यंग प्रोफेशनल्स के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार कल यानी 6 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी, क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट फाइनेंस, डेटा एनालिटिक्स और इकोनॉमिक रिसर्च जैसे क्षेत्रों में पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र हैं। चलिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए क्या योग्यताएँ चाहिए।वेतन और कार्यकाल RBI में चयनित यंग प्रोफेशनल्स को 1.5 लाख रुपये प्रति माह का निश्चित स्टाइपेंड दिया जाएगा। नियुक्ति फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट 3 साल के लिए रहेगा, जिसे उम्मीदवार के प्रदर्शन और दोनों पक्षों की सहमति के आधार पर बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, कुल कार्यकाल 5 साल स...