नई दिल्ली, मई 12 -- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुंबई स्थित सर्वोदय को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड पर बड़ी कार्रवाई की है। RBI ने इस को-ऑपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। जानकारी के मुताबिक पूंजी की कमी और कमाई की खराब संभावनाओं की वजह से कार्रवाई की गई है। RBI ने कहा कि यह को-ऑपरेटिव बैंक बैंकिंग विनियमन अधिनियम के प्रावधानों का पालन करने में विफल रहा है और इसका परिचालन जारी रखना जमाकर्ताओं के हितों के लिए नुकसानदायक होगा। लाइसेंस रद्द होने के बाद बैंक पर तत्काल प्रभाव से बैंकिंग कारोबार करने पर रोक लगा दी गई है। RBI ने महाराष्ट्र के को-ऑपरेटिव सोसाइटीज के रजिस्ट्रार से यह भी कहा है कि वे बैंक को बंद करने की प्रक्रिया शुरू करें और उसके लिए एक लिक्विडेटर नियुक्त करें। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब आरबीआई जमाकर्ताओं की सुरक्षा और शासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.