RBI ने यस बैंक पर लिया बड़ा एक्शन, 25 रुपये से कम का है शेयर
नई दिल्ली, मई 8 -- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक पर बड़ी कार्रवाई की है। आरबीआई ने केवाईसी से जुड़े कुछ प्रावधानों का अनुपालन नहीं करने पर यस बैंक पर 31.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने कहा कि बैंक ग्राहकों के साथ खाता-आधारित संबंध स्थापित करने के लिए केंद्रीय केवाईसी रिकॉर्ड रजिस्ट्री द्वारा दिए गए केवाईसी पहचानकर्ता का इस्तेमाल करने की व्यवस्था लागू करने में नाकाम रहा। एक अन्य बयान में रिजर्व बैंक ने कहा कि संचालन से जुड़े कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने पर हिन्दुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड पर 1.8 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।शेयर का परफॉर्मेंस यस बैंक के शेयर परफॉर्मेंस की बात करें तो 1.82% बढ़कर शुक्रवार को 22.93 रुपये पर बंद हुआ। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 24.30 रुपये और 52 हफ्ते का लो 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.