नई दिल्ली, जून 17 -- भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने मुंबई स्थित केंद्रीय कार्यालय के अलह-अलग विभागों में यंग प्रोफेशनल्स (Young Professionals) की भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक ईमेल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्वांटम टेक्नोलॉजी, क्लाइमेट रिस्क और सस्टेनेबल फाइनेंस, पेमेंट सिस्टम, फाइनेंशियल मार्केट्स, डेटा एनालिटिक्स, पॉलिसी रिसर्च और सुपरविजन जैसे स्पेशल क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा। चलिए जानते हैं कि इस भर्ती के लिए क्या-क्या डिटेल्स चाहिए।वेतन और कार्यकाल इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को 1.5 लाख रुपये प्रति माह का निश्चित मानदेय (स्टाइपेंड) दिया जाएगा। नियुक्ति फुल-टाइम कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। बता दें कि शुरुआती कॉन्ट्रैक्ट की अवधि...