नई दिल्ली, सितम्बर 12 -- टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा संस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, केंद्रीय रिजर्व बैंक ने टाटा संस की नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी (NBFC) का लाइसेंस सरेंडर करने की अर्जी को खारिज कर दिया है। इससे नमक से लेकर सॉफ्टवेयर तक का कारोबार करने वाले टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी को पब्लिक मार्केट में लिस्ट होना पड़ सकता है।क्या कहा आरबीआई ने? शनिवार को कंपनी सेक्रेटरी और चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर को मिले एक पत्र में RBI ने बताया कि ग्रुप जरूरी शर्तों को पूरा नहीं करता है, इसलिए मार्च 2024 में डी-रजिस्ट्रेशन के लिए दी गई अर्जी को खारिज कर दिया गया है। इस वजह से टाटा संस का पब्लिक मार्केट में लिस्ट होना तय माना जा रहा है। अब कंपनी को 'अपर-लेयर NBFC' माना गया है। आरबीआई के नियम के तहत इस कैटेगरी की कंपनी को लिस्ट कराना अनिवार्य है। इस घटनाक्र...