RBI ने इस कंपनी के डीमर्जर प्रपोजल को ठुकराया, शेयर बेचकर निकलने लगे निवेशक
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने रेलिगेयर एंटरप्राइजेज को बड़ा झटका दिया है। केंद्रीय बैंक ने इस कंपनी के कारोबार को अलग करने यानी डीमर्जर प्रस्ताव को खारिज कर दिया। हालांकि, कंपनी को इस प्रस्ताव के लिए शेयर बाजारों से अनापत्ति यानी एनओसी मिल गई है। इस खबर के बीच शुक्रवार को रेलिगेयर एंटरप्राइजेज के शेयर को बेचने की होड़ थी।क्या कहा कंपनी ने? रेलिगेयर एंटरप्राइजेज ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसे छह अगस्त, 2026 को आरबीआई का पत्र मिला है, जिसमें कहा गया है कि आवेदन पर विचार करने के बाद कारोबार को अलग करने के प्रस्ताव से जुड़े अनुरोध को स्वीकार नहीं किया गया। कंपनी ने कहा, ''सात अगस्त, 2026 को रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड (आरएफएल) को भी इसी तरह का पत्र प्राप्त हुआ। रेलिगेयर एंटरप्राइजेज और रेलिगेयर फिनवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.