RBI के सपोर्ट से रुपया आज डॉलर के मुकाबले एशिया में सबसे मजबूत बढ़त , 95.01 तक पहुंचा
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI की मेहनत रंग ला रही है। डॉलर के मुकाबले भारत का रुपया अब मजबूत हो रहा है। यह मंगलवार यानी आज और मजबूत हुआ। केंद्रीय बैंक ने रुपये को सहारा देने के लिए नए कदम उठाए। बता दें रुपये पर महंगे कच्चे तेल और विदेशी निवेश की निकासी का दबाव बना हुआ है। मंगलवार को रुपया एशियाई करेंसी के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करता दिखा। यह 0.8% तक बढ़कर 95.01 रुपये प्रति डॉलर पर पहुंच गया। सोमवार को भी रुपये में 1% की बढ़त हुई थी। RBI ने कुछ तरह के डेरिवेटिव सौदों पर रोक बढ़ाई, ताकि इनसे रुपये पर दबाव न पड़े।RBI ने क्या-क्या किया पिछले कुछ दिनों में RBI के लगातार नियमों वाले कदम बताते हैं कि वह रुपये की कमजोरी पर लगाम लगाने को लेकर गंभीर है। करीब चार साल में पहली बार ब्याज दर बढ़ाने के बाद भी रुपये की चाल नहीं बदल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.