RBI के सख्त नियम से बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भारी गिरावट
नई दिल्ली, अगस्त 7 -- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एक फैसले से बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयर आज सेंसेक्स टॉप लूजर की लिस्ट में टॉप पर हैं। बीएसई पर शुक्रवार को बजाज फाइनेंस और बजाज फिनसर्व के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली। बजाज फाइनेंस का शेयर 4.65% टूटकर 1,096.50 रुपये प्रति शेयर पर आ गया, जबकि बजाज फिनसर्व का शेयर 4% गिरकर 2,004.30 रुपये पर पहुंच गया। इस गिरावट की सबसे बड़ी वजह भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) का एक नया प्रस्ताव है। RBI ने कहा है कि गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) अब से केवल 'टर्म लोन' ही दे सकेंगी। इस नियम के लागू होने के बाद ये कंपनियां 'रिवॉल्विंग क्रेडिट' जैसी सुविधाएं मुहैया नहीं करा सकेंगी। यह भी पढ़ें- पर्सनल या होम लोन डिफॉल्टर के फोन बंद हो जाएंगे? RBI ने बैंकों से ये कहा हालांकि, RBI ने यह भी स्पष्ट किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.