RBI का बड़ा एक्शन, शेयर बाजार में लिस्टेड इस बैंक पर लगाया भारी जुर्माना
नई दिल्ली, मई 22 -- भारतीय रिजर्व बैंक ने कुछ निर्देशों का पालन नहीं करने की वजह से सिटी यूनियन बैंक, मिंटिफी फिनसर्व और नेवा इन्वेस्टमेंट्स पर जुर्माना लगाया है। रिजर्व बैंक ने एक बयान में बताया कि सिटी यूनियन बैंक पर 10.10 लाख रुपये, मिंटिफी फिनसर्व पर 3.10 लाख रुपये और नेवा इन्वेस्टमेंट्स पर 2.70 लाख रुपये का मौद्रिक जुर्माना लगाया गया है। सिटी यूनियन बैंक पर यह जुर्माना इसलिए लगाया गया क्योंकि बैंक ने 25,000 रुपये तक के कुछ कृषि लोन पर लोन-संबंधी शुल्क लगाए थे और उसने स्वयं सहायता समूह के सदस्यों के स्तर से जुड़े आंकड़े क्रेडिट सूचना कंपनियों को नहीं दिए थे। बता दें कि सिटी यूनियन बैंक शेयर बाजार में लिस्टेड है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सिटी यूनियन बैंक के शेयर करीब 2 पर्सेंट टूटकर 248.60 रुपये पर बंद हुए। इंट्रा-डे मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.