पटना, अक्टूबर 20 -- बिहार समेत पूरे देश में आज दशहरा की धूम है। आज पटना में रावण दहन को लेकर खास तैयारी की गई है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित होने वाले रावण वध कार्यक्रम को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी कुंदन कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा ने तैयारियों की समीक्षा की है।जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान गांधी मैदान में की गई बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा से संबंधित सभी विन्दुओं को ध्यान मे रख कर सभी तैयारी पूर्ण कर लेने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं दर्शकों की सुविधा तथा भीड़ प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए प्रवेश द्वारों के लिए अलग-अलग व्यवस्था निर्धारित की ग...