RAS से IAS बने राजस्थान के 16 अफसर; लिस्ट में CM की संयुक्त सचिव का नाम भी शामिल
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- राजस्थान में राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोट किया गया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रमोट होने वाले अधिकारियों में मुख्यमंत्री की संयुक्त सचिव अंजू राजपाल, RAS एसोसिएशन के अध्यक्ष महावीर खराड़ी और उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विशिष्ट सहायक (SA) उम्मेद सिंह भी शामिल हैं। सूची में तीन महिला अधिकारियों के नाम हैं। IAS में प्रमोशन पाने वाले अधिकारी 1998 और 1999 बैच के RAS हैं। इन अधिकारियों के नामों पर पिछले महीने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की बोर्ड बैठक में विचार किया गया था। खास बात यह रही कि पहली बार यह बैठक दिल्ली के बजाय जयपुर में आयोजित की गई थी। बैठक में IAS प्रमोशन के लिए 18 अधिकारियों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.