नई दिल्ली, फरवरी 24 -- Rangbhari Ekadashi in Kashi: एकादशी के व्रत का हिंदू धर्म में बहुत महत्व होता है। मान्यता के अनुसार एकादशी के दौरान भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की आराधना करने से जिंदगी से सारी बाधाएं धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। बता दें कि एकादशी हर महीने में दो बार आती हैं। महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष में बारी-बारी से आने वाली हर एक एकादशी का अलग नाम होता है और इनके मायने भी अलग-अलग होते हैं। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली रंगभरी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। इसे आमलकी एकादशी भी कहा जाता है। इस विशेष एकादशी में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु के अवतार कृष्ण जी की पूजा होती है। विशेष रूप से काशी में रंगभरी एकादशी बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। नीचे विस्तार से जानें कि ऐसा क्यों होता है और रंगभरी एकादशी के दौर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.