नई दिल्ली, मार्च 6 -- हिंदू धर्म में रंग पंचमी के पर्व का खास महत्व होता है। यह पर्व हर साल होली के पांचवें दिन यानी चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस पर्व को देव पंचमी भी कहा जाता है। क्योंकि मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आते हैं और भक्तों के साथ होली खेलते हैं। इस लिए जब रंग पंचमी के दिन भक्त होली खेलते हैं, तो आसमान की तरफ गुलाल-रंग उड़ाते हैं। साथ ही यह पर्व द्वापर युग से जुड़ा हुआ है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की पूजा अर्चना की जाती है। चलिए जानते हैं कि इस बार रंग पंचमी का पर्व किस दिन मनाया जाएगा और इस त्योहार का महत्व भी जानेंगे। 7 या 8 मार्च, कब है रंग पंचमी 2026हिंदू पंचांग के मुताबिक इस बार रंग पंचमी का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा। क्योंकि चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.