नई दिल्ली, मार्च 7 -- रंग पंचमी का त्योहार होली के रंगों की मिठास को पांचवें दिन तक बढ़ाता है। 2026 में यह पर्व 8 मार्च, दिन - रविवार को मनाया जाएगा। चैत्र कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि 7 मार्च शाम 7:17 बजे से शुरू होकर 8 मार्च रात 9:10 बजे तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, 8 मार्च को रंग पंचमी मनाई जाएगी। इस दिन देवता भी धरती पर उतरकर भक्तों के साथ रंग खेलते हैं, इसलिए इसे देव पंचमी भी कहते हैं। मान्यता है कि रंग पंचमी पर किए गए कुछ विशेष उपाय शादी में देरी, वैवाहिक कलह और प्रेम संबंधों की समस्याओं से छुटकारा दिलाते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों की विधि और महत्व।रंग पंचमी का धार्मिक महत्व और प्रेम संबंध रंग पंचमी पर राधा-कृष्ण की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन रंगों के साथ प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि राधा-कृष्ण की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.