नई दिल्ली, मार्च 7 -- होली के 5वें दिन रंग पंचमी का पर्व बेहद पारंपरिक तरीके से मनाया जाता है। इस बार यह पर्व 8 मार्च 2026 को है। मान्यता है कि इस दिन पृथ्वी लोक पर देवी-देवतागण आकर भक्तों के साथ होली खेलते हैं। इसलिए इस दिन आसमान की ओर रंग उड़ाने की परंपरा है। इसलिए इसे देवों की होली भी कहा जाता है। साथ ही यह पर्व भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी से भी जुड़ा हुआ है। पौराणकि मान्यताओं के मुताबिक रंग पंचमी के दिन ही राधा और भगवान श्री कृष्ण ने होली खेली थी। दोनों को होली खेलते देवताओं ने भी आसमान से पुष्पों और रंगों की वर्षा की थी। ऐसे में इस पर्व को प्रेम का प्रतीक माना गया है। इस दिन श्री राधा और कृष्ण की पूजा की जाती है। इसी के साथ ही श्री हरि लक्ष्मी नारायण भगवान की पूजा भी करते हैं। रंगों का महत्वरंग पंचमी पर लोग होली की तरह ही रंग और गु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.