Ranchi News: 50 किसानों के बीच मूंगफली बीज का वितरित
रांची, जुलाई 21 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। कृषि, पशुपालन और सहकारिता विभाग की ओर से मंगलवार को प्रखंड के नवागढ़ पंचायत अंतर्गत ओबर गांव में 50 किसानों के बीच मूंगफली के बीज का वितरण किया गया। बीटीएम बिंदु कुजूर के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में अनगड़ा पूर्वी के जिला परिषद सदस्य राजेंद्र शाही मुंडा और नवागढ़ के मुखिया भुवनेश्वर बेदिया ने प्रत्येक किसान को 12.5 किलोग्राम मूंगफली बीज उपलब्ध कराया। बीटीएम बिंदु कुजूर ने कहा कि किसानों को तेलहनी फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने किसानों को मिलेट मिशन में अधिक से अधिक संख्या में निबंधन कराने की भी सलाह दी। मौके पर कृषक मित्र मुकेश बेदिया, महेश करमाली, पहलू बेदिया, मनेश्वर बेदिया, श्याम सुंदर बेदिया, ग्राम प्रधान बालिया बेदिया, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.