Ranchi News: 44 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल
रांची, नवम्बर 23 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। प्रखंड संसाधन केंद्र की ओर से सोमवार को प्रखंड कार्यालय के समीप कार्यक्रम आयोजित कर कक्षा आठवीं के सामान्य वर्ग के 44 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया। जिला परिषद सदस्य आदिल अजीम और विधायक प्रतिनिधि ने विद्यार्थियों को साइकिल सौंपी। वितरण से पहले आदिल अजीम ने साइकिलों की गुणवत्ता की जांच की। इस मौके पर आदिल अजीम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई बच्चों को दूर स्थित स्कूलों तक पैदल जाना पड़ता है। साइकिल मिलने से उनका आवागमन आसान होगा और समय की बचत होगी। इससे बच्चों को पढ़ाई जारी रखने में भी सहूलियत मिलेगी। मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी निर्मल बधाई, मो. इम्तियाज, राजेंद्र नाथ देवरिया, सज्जाद अहमद, रंजीत कुमार, शशि भूषण सिंह सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.