Ranchi News: 35 साल पुराने तिहरे हत्याकांड में छह दोषियों की उम्रकैद बरकरार
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने खूंटी के चिरीबेरा में 35 साल पुराने जमीन विवाद को लेकर हुए तिहरे हत्याकांड में छह दोषियों की उम्रकैद की सजा बरकरार रखी है। अदालत ने दोषियों की ओर से दायर अपील खारिज करते हुए निचली अदालत के फैसले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया। साथ ही जौर पहान को हत्या के प्रयास के मामले में सुनाई गई 10 साल की सजा भी बरकरार रखी है। अदालत ने सभी छह दोषियों के जमानत बांड रद्द करते हुए उन्हें निचली अदालत में आत्मसमर्पण कर सजा भुगतने का निर्देश दिया है। जस्टिस एसएन प्रसाद और जस्टिस पीके श्रीवास्तव की खंडपीठ ने क्रिमिनल अपील (डीबी) पर फैसला सुनाया। निचली अदालत ने 13 दोषियों को 28 जुलाई 1998 को सजा सुनाई थी। अपील के दौरान सात आरोपियों की मौत हो गई थी। यह भी पढ़ें- पटमदा गैंगरेप के 4 दोषि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.