Ranchi News: 35 दिन बाद नहीं लौटाया स्कूटी, केस दर्ज
रांची, अक्टूबर 12 -- Ranchi News: रांची। खूंटी के रहने वाले शिशुपाल शर्मा से धोखा से स्कूटी लेकर बदमाश फरार हो गया। 35 दिन बीतने के बाद भी आरोपियों ने उन्हें स्कूटी नहीं लौटाया। इसके बाद शिशुपाल शर्मा ने लालपुर थाना में भागीरथ कुमार उर्फ सचिन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। शिशुपाल शर्मा ने पुलिस को बताया कि भागीरथ से उसकी जान-पहचान थी। उसने उनसे निजी कार्य के लिए आठ सितंबर को दो घंटे के लिए स्कूटी मांगी। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो उसने संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपी का मोबाइल स्वीच ऑफ मिला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.