Ranchi News: 30 साल से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे ग्रामीण
रांची, अगस्त 20 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड के कुल्ली पंचायत सचिवालय से भंडरा होते हुए टेंगरिया गांव तक करीब पांच किलोमीटर सड़क पिछले कई वर्षों से जर्जर है। सड़क की हालत इतनी खराब हो गई है कि लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बदहाल सड़क से आधा दर्जन से अधिक गांवों के विकास की गति प्रभावित है। करीब 15 हजार की आबादी को परेशानी हो रही है। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और खराब हो गई है। राहगीरों के लिए यह पता लगाना मुश्किल हो रहा है कि सड़क कहां है और गड्ढा कहां। सड़क के बीचोंबीच सैकड़ों गड्ढों में पानी भर गया है, जो तालाब का रूप ले चुके हैं। सड़क उबड़-खाबड़ होने के कारण वाहनों का आवागमन भी प्रभावित है। पानी और कीचड़ के बीच ग्रामीणों को रास्ता तलाशकर चलना पड़ रहा है। खासकर छात्र-छात्राओं, किसानों, व्यापारियों और अन्य ग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.