रांची, अगस्त 18 -- Ranchi News: रांची। हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार बाबा का पांच दिनी सालाना उर्स 27 अगस्त से डोरंडा में शुरू होगा। आयोजन को लेकर दरगाह कमेटी का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से लोकभवन में मिला। उन्हें उर्स में शामिल होने व चादरपोशी के लिए आमंत्रित किया। राज्यपाल से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में सदर अयूब गद्दी, महासचिव जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिजवान हुसैन, पार्षद नसीम गद्दी और अरशद कुरैशी शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...