Ranchi News: 26 को निकलेगा डोरंडा में जुलूस ए मोहम्मदी
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। मरकजी सीरत कमेटी की बैठक गुरुवार को डोरंडा उर्दू लाइब्रेरी में हुई। बैठक में जश्न ए ईद मिलादुननबी के मौके पर निकाले जाने वाले जुलूस पर चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि 26 अगस्त को जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला जाएगा। जलसे में ओलेमा, इमाम व खतीब के अलावा अन्य लोग शामिल होंगे। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का आयोजन आपसी भाईचारे, मोहब्बत, अमन और सौहार्द का संदेश देने वाला होना चाहिए। बैठक में अध्यक्ष अशरफ अंसारी, सेक्रेटरी मौलाना मनीरउद्दीन, जनरल सेक्रेटरी मुमताज गद्दी, कोषाध्यक्ष रफीक अंसारी उर्फ मुन्ना ठेकेदार, डोरंडा मरकजी मस्जिद के इमाम व खतीब जनाब कारी आफताब जिया, मौलाना तौफीक अहमद कादरी फिदाई सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.