Ranchi News: 23 को निकलेगी बाल कांवड़ यात्रा, पोस्टर लॉन्च
रांची, अगस्त 14 -- Ranchi News: रांची। श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर की ओर से 23 अगस्त को आयोजित होने वाली बाल कांवड़ यात्रा का पोस्टर शुक्रवार को जारी किया गया। इसके साथ ही बच्चों के पंजीकरण के लिए संपर्क नंबर- 9431114482 तथा 9334347352 जारी कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की गई। यात्रा नक्षत्र वन से शुरू होकर रातू रोड होते हुए पहाड़ी मंदिर पहुंचेगी, जहां 5 से 12 वर्ष के बाल कांवड़िए भगवान महाकाल का जलाभिषेक करेंगे। आयोजन को भव्य बनाने के लिए जीवंत झांकियां, ढोल-नगाड़े, ताशा और सुसज्जित बाल शिव रथ की व्यवस्था की जा रही है।महासमिति के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य बच्चों में सनातन संस्कृति और संस्कारों के प्रति आस्था जगाना है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बकरी बाजार में शिव परिवार व हनुमानजी की प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.