Ranchi News: 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर टेट लागू करना गलत : सांसद
रांची, जुलाई 17 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ, खूंटी जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को जिला अध्यक्ष एरियल संजय कुंडलना के नेतृत्व में खूंटी लोकसभा सांसद कालीचरण मुंडा से उनके आवास पर मुलाकात कर टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद का बुके देकर स्वागत भी किया। संघ की महासचिव आभा लकड़ा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेश के अनुसार वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी टेट परीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। इससे देशभर के लाखों शिक्षक प्रभावित होंगे और उनकी नौकरी पर संकट उत्पन्न हो सकता है। उन्होंने संसद के माध्यम से नियमों में संशोधन कर 2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट की अनिवार्यता से मुक्त करने की मांग की。 यह भी पढ़ें- टीईटी के विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.