Ranchi News: 16 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माणाधीन, छह केंद्रों का काम जल्द होगा शुरू
रांची, जुलाई 30 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। नगर आयुक्त की अध्यक्षता में गुरुवार को 15वें वित्त आयोग मद से स्वीकृत आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की प्रगति की समीक्षात्मक बैठक बुलाई गई। बैठक में बताया गया कि रांची नगर निगम क्षेत्र में कुल 47 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के संचालन की स्वीकृति प्राप्त है, जिनमें से वर्तमान में 25 केंद्र संचालित हो रहे हैं। शेष 16 केंद्रों का कार्य प्रगति पर है। 6 केंद्रों का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सहायक लोक स्वास्थ्य पदाधिकारी ने बताया कि विभागीय निर्देश के अनुसार, 24 नए भवनों का निर्माण किया जाना है। जबकि, 23 केंद्रों को उपलब्ध भवनों के नवीनीकरण के माध्यम से संचालित किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.