Ranchi News: 15 दिसंबर को जय हो सेवा संस्था लगाएगी रक्तदान शिविर
रांची, नवम्बर 27 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। जय हो सेवा संस्था, बुंडू की ओर से आगामी 15 दिसंबर को 17वां रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। सरदार वल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर में रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तदाता को हेलमेट दिया जाएगा। साथ ही सभी रक्तदाताओं की सामान्य जांच के अलावा विशेष स्वास्थ्य जांच भी निःशुल्क कराई जाएगी। इस संबंध में शुक्रवार को संस्था की कोर कमेटी की बैठक संस्थापक राजकिशोर कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया। स्वास्थ्य जांच के तहत यूरिया और क्रिएटिनिन से किडनी, एसजीओटी और एसजीपीटी से लिवर तथा सीबीसी जांच से हीमोग्लोबिन, खून की कमी, श्वेत रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की जांच की जाएगी। शिविर में रक्त संग्रह के लिए रांची से मां रामप्यारी ब्लड बैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.