Ranchi News: 15 दिन में उखाड़ने लगा कांची नदी पर बना उच्चस्तरीय पुल
रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: सोनाहातू, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में सिल्ली-रांगामाटी मार्ग पर डीबाडीह स्थित कांची नदी पुल की सड़क बार-बार उखड़ने से राहगीरों के लिए परेशानी और हादसे का खतरा बढ़ गया है। पुल के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और लोहे के सरिये बाहर निकल आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग लगभग हर 15 दिन में मरम्मत कराता है, लेकिन कुछ ही दिनों में सड़क फिर क्षतिग्रस्त हो जाती है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मरम्मत कार्य में केवल लीपापोती की जाती है, जिससे समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। यह मार्ग धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर को जोड़ने वाला व्यस्त सड़क मार्ग है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। ग्रामीणों ने विभाग से गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराने और सड़क को सुरक्षित बनाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.