Ranchi News: 11 हजार वोल्ट के तार से सरिया सटने पर मजदूर की मौत
रांची, अगस्त 25 -- Ranchi News: ओरमांझी, प्रतिनिधि। भवन निर्माण के दौरान सरिया 11 हजार वोल्ट के बिजली तार में सटने से कुटे गांव निवासी 35 वर्षीय जब्बार अंसारी की मौत हो गई। वह मजदूरी करता था। मंगलवार को इरबा गांव स्थित मेदांता अस्पताल के पास एके लॉज के तीसरे फ्लोर पर चौथे फ्लोर के निर्माण के लिए सरिया लगाया जा रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के तार में सट गया। करंट की चपेट में आने से जब्बार अंसारी बुरी तरह झुलस गया। सूचना मिलने पर बिजली आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद उसे मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया गया कि जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.